निर्माणधीन मकान में करंट, मजदूर की मौत
रायपुर
निर्माणधीन मकान में कार्य के दौरान करंट की चपेट में आ जाने के कारण एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस मामले में दीनदयाल उपाध्याय नगर पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई हैं।
ब्रम्हदेव कॉलोनी भाठागांव निवासी संतोष कुमार गुप्ता ने डीडी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया कि ब्रम्हदेव नगर में निर्माणधीन मकान में कटर मशीन से काम करते वक्त करंट की चपेट में आ जाने के कारण दीपक कुमार रंगडाले निवासी गोगांव खमतराई की घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने जांच के बाद ठेकेदार नीलचंद तुर्कर के खिलाफ बिना सुरक्षा व्यवस्था लापरवाहीपूर्वक काम कराने के मामले में धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर हैं।

पाठको की राय